घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

,

घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय आयोजन प्रारंभ

विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को वितरित किए मोबाइल हैंडसेट

सोनभद्र, 14 जून 2026। विकास खण्ड घोरावल परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14 से 16 जून 2026 तक आयोजित संवाद एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्री दीपक कुमार पटेल ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद प्रकाश पटेल ने किया।

इस अवसर पर विधायक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मोबाइल हैंडसेट वितरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में श्री लालजी तिवारी, श्री सबल सिंह, श्री जय सिंह एडवोकेट, श्री गिरीजेश मौर्य, श्री दिनेश कुमार, श्री किसानू, श्री नंदलाल, श्री अमरेश कुमार उमर, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्री राजेश कुमार उमर सहित समूह सखी, लखपति दीदी, विकास खण्ड के सचिव, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी