सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी दबोचा गया, साथी जंगल में फरार

अनपरा/सोनभद्र। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती के बाद सोनभद्र पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह अनपरा क्षेत्र में पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद रोशन कुमार स्वीपर (करीब 25 वर्ष), निवासी शक्तिनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी राहुल स्वीपर निवासी स्वीपर बस्ती, अनपरा जंगल की ओर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कांबिंग की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की शाम बजरंग कॉम्प्लेक्स, जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स में छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाश मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हुए थे। विरोध करने पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई, जिसमें दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगे थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति की कलाई में गोली लगी थी।वारदात के बाद सोनभद्र पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी। 18 सितंबर की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के आसपास डी-प्लांट रोड, डिबुलगंज में अनपरा, शक्तिनगर,

पिपरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पिपरी की ओर भागने लगे। पीछा किए जाने पर पुलिस के मुताबिक संदिग्धों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रोशन कुमार घायल हो गया और उसे करीब 05:12 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राहुल स्वीपर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो खोखा कारतूस, 50 हजार रुपये नकद, सोने के टॉप्स, ईयर रिंग, कान का सुई-धागा,

मंगलसूत्र का लॉकेट, की-पैड मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि बरामद आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे मिले हैं। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि डकैती में छह लोग शामिल थे और वारदात को अंजाम देने के लिए दो अपाचे मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक झारखंड के भवनाथपुर और रंका थाना क्षेत्रों से पूर्व में लूटी गई थीं। मामले में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 191/2026, धारा 109, 317(3) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और शेष लूटे गए माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्रवाई में अनपरा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा तथा पिपरी थानाध्यक्ष राजेश चौबे समेत पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल रहीं।

  • Related Posts

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु गुरु गीता पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ आश्रम परिसर, प्रसाद वितरण के साथ हुआ समारोह का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी