23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

*19 गांवों में निर्माण कार्य शुरू, शेष 146 गांवों में सर्वे कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश*

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जनपद में चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जनपद में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक कुल 188 ग्राम पंचायतों का प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयन किया गया है। इनमें से 19 ग्रामों में सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं आज आयोजित बैठक में 23 अन्य ग्रामों में भी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य कराए जाने को जिलाधिकारी ने हरी झंडी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत कराए जा रहे सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाएं। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यों की नियमित स्थलीय मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने कहा कि 23 ग्रामों में स्वीकृत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो सके। कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और संबंधित अधिकारी प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के तहत चयनित शेष 146 ग्राम पंचायतों में चल रहे सर्वे कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि इन ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी बैठकों में संबंधित ग्राम पंचायतों के लिए आवश्यक डेवलपमेंट कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश