सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : प्रभारी मंत्री

जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति का टीम गठित कर कराया जाए सत्यापन

जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं जनपद में संचालित विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिन विभागों एवं अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका समय से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

प्रभारी मंत्री ने जनपद में संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन की पेयजल आपूर्ति का टीम गठित कर कराया जाए सत्यापन

समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि गांवों में जल जीवन मिशन के माध्यम से हो रही पेयजल आपूर्ति का टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन एवं जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके और ग्रामीणों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित हो।

विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश

प्रभारी मंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय-समय पर आवश्यक निरीक्षण किया जाए। विद्यालयों में पठन-पाठन, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने अवगत कराया कि जनपद के कुछ प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय भवन, कक्ष आदि से संबंधित आवश्यक कार्यों के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) के माध्यम से कार्य कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंदों तक पहुंचाएं : समाज कल्याण राज्य मंत्री

बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पात्र लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए जहां भी कोई कमी सामने आए, उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संपादित करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

मंत्री जी के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी

बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा बैठक में दिए गए सभी निर्देशों एवं दिशा-निर्देशों का संबंधित अधिकारी समयबद्ध रूप से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु