अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

गुरु गीता पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ आश्रम परिसर, प्रसाद वितरण के साथ हुआ समारोह का समापन

 

रेणुकूट/मुर्धवा (सोनभद्र)। परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का अवतरण दिवस (भाद्रपद शुक्ल सप्तमी) शुक्रवार को खाड़पाथर, मुर्धवा स्थित क्रिया कुटी आश्रम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अवतरण दिवस समारोह को लेकर आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य द्वार पर “अघोरेश्वर महाप्रभु के जन्मोत्सव समारोह पर आपका हार्दिक अभिनंदन” लिखे भव्य बैनर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आठ बजे श्री चरण पादुका पूजन एवं आरती से हुआ। अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय, बनोरा, रामगढ़ (रायगढ़, छत्तीसगढ़) के अधिष्ठाता परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में आश्रम के आचार्य एवं गुरु भाइयों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद गुरु गीता पाठ, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।

 

आश्रम के गर्भगृह में स्थापित अघोरेश्वर भगवान राम जी की श्वेत प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में अघोर परिवार के श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने श्रद्धाभाव से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अघोरेश्वर भगवान राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण में आध्यात्मिकता की छटा बिखरी रही। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसके साथ अवतरण दिवस समारोह का विधिवत समापन हुआ।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश