विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

मशीनरी के सुचारु संचालन, कर्मचारियों की सुरक्षा एवं संस्थान की उन्नति की कामना

 

रेणुकूट (सोनभद्र)। आदि शिल्प, तकनीक एवं निर्माण कला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार, 17 सितंबर को रेणुकूट स्थित हिण्डालको के रोलिंग मिल विभाग के कास्टर प्लांट-2 में श्रद्धा और औद्योगिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कास्टर प्लांट-2 के जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाकर संस्थान की सुख-समृद्धि, मशीनरी के सुचारु संचालन, कर्मचारियों की सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

पूजन कार्यक्रम में कास्टर ओनर आरके सिंह समेत विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। विश्वकर्मा जयंती को लेकर कास्टर प्लांट-2 परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। निर्धारित समय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अनुष्ठान शुरू हुआ।

 

पंडित जी के निर्देशन में विधिवत पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर कार्यस्थल की सुख-शांति, सुरक्षित संचालन एवं संस्थान की उन्नति की कामना की। इस दौरान प्लांट में स्थापित मशीनों, उपकरणों एवं अन्य कार्यस्थलीय संसाधनों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

 

 

पूजन के उपरांत भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई, जिसमें जीएम राजेंद्र गुप्ता, कास्टर ओनर आरके सिंह समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। आरती के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र कुमार यादव, विपिन कुमार सिंह, अजीत कुमार, विश्वजीत गुप्ता, भुवाल गिरी, पंकज गुप्ता, राजेश शर्मा,सचिन यादव, चंद्रमा राम, सर्वेश सिंह एवं सरोज यादव समेत सैकड़ों कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश