सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

 

सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एम्बुलेंस, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, एमएमडीपी मोबाइल केयर यूनिट, ओपन जिम एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण सहित जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने 09 सितम्बर को सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एनसीएल सिंगरौली, एनसीएल बीना, एनसीएल खड़िया, एनटीपीसी शक्तिनगर एवं एनटीपीसी रिहन्द के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व सी0एस0आर0 के अंतर्गत कंपनियों को प्रेषित विभिन्न जनहितकारी प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि जनसामान्य के जीवन में प्रत्यक्ष एवं सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

उन्होंने प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक में जनसुनवाई भवन के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण, जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को आयरन किचन किट एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने, बढ़ौली चौराहे के समीप ओपन जिम के निर्माण तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ फाइलेरिया प्रभावित रोगियों के रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता की रोकथाम के लिए एमएमडीपी मोबाइल केयर यूनिट की स्थापना को भी प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि छात्राओं को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएसआर केवल संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित न रहे, बल्कि जनपद की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप स्थायी एवं परिणामपरक विकास का माध्यम बने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावित कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, अर्थ एवं सख्या अधिकारी श्री संतपाल वर्मा,

मुख्य चिकित्साधिकारी श्री रमेश मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अधिकारी श्री विनोद कुमार चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, उद्यमी मिश्र श्री नितिन प्रकाश सिंह, सहित विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश