सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा माहव्यापी अभियान, 13 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से सुनिश्चित होगी व्यापक जनभागीदारी

जिलाधिकारी़ ने तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को सौंपे दायित्व, समन्वय के साथ प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कल सायं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक संचालित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को “विकसित भारत-2047” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उनसे आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी प्रभावी ढंग से सामने लाया जाए। अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को उनके दायित्व निर्धारित किए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए समय से कार्ययोजना तैयार कर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बने।

विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पात्र लाभार्थियों और आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम को जनोपयोगी, प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण स्वरूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला,

अर्थ एवं सख्या अधिकारी श्री संतपाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री रमेश मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अधिकारी श्री विनोद कुमार चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुम्बई से…

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

      सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक एम्बुलेंस,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य