सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी ने बचपन डे केयर सेन्टर का किया निरीक्षण

शिक्षण-प्रशिक्षण, मध्यान्ह भोजन एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेन्टर, एल-2 भवन, लोढ़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेन्टर में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशिक्षण की प्रगति के संबंध में अध्यापकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया तथा ड्रेस, बैग, कॉपी-किताब सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बचपन डे केयर सेन्टर का संचालन नियमित एवं बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांग बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी प्रतिभा एवं कौशल को विकसित करने के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों और अन्य प्रभावी प्रयासों को बढ़ावा दिया जाए,

जिससे बच्चे अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती दिव्यां शुक्ला, बचपन डे केयर सेन्टर के समन्वयक श्री राहुल कुमार सिंह सहित समस्त अध्यापक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुम्बई से…

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

      सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक एम्बुलेंस,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य