सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सुनी समस्या, तत्काल कराया समाधान

आवागमन की मुश्किल हुई आसान, अब आत्मनिर्भर होकर कर सकेंगे दैनिक कार्य

अजय प्रताप सिंह की पढ़ाई का रास्ता हुआ सुगम, नियमित कॉलेज जाने में मिलेगी सुविधा

एनटीपीसी के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए सोमवार का दिन उस समय यादगार बन गया, जब उनकी आवागमन की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर दोनों दिव्यांगजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया।

जनसुनवाई के दौरान अनपरा निवासी दिव्यांग असगर हुसैन पुत्र तबाम मालू हुसैन जिलाधिकारी महोदय के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और आने-जाने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध होने से वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे तथा दूसरों पर उनकी निर्भरता भी कम होगी।

इसी प्रकार अजय प्रताप सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह, निवासी ग्राम भैंसवार, तहसील घोरावल ने जिलाधिकारी महोदय को बताया कि उन्होंने कृष्णा पी.जी. कॉलेज, राजगढ़, मिर्जापुर में प्रवेश लिया है। उनका कॉलेज घर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। आवागमन का साधन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कॉलेज आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे वे नियमित रूप से कॉलेज जाकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

दोनों दिव्यांगजनों की समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लिया गया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। उक्त मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एनटीपीसी के सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त करते ही दोनों दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई। लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे दिव्यांगजनों के लिए यह क्षण बेहद भावुक था। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रशासन के प्रति बार-बार कृतज्ञता व्यक्त की।

दिव्यांगजनों ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से उनके लिए आवागमन काफी आसान हो जाएगा। वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे तथा अजय प्रताप सिंह अपनी पढ़ाई भी नियमित रूप से जारी रख सकेंगे। उन्होंने इस सहयोग के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

जनसुनवाई के दौरान घटित यह भावुक क्षण उपस्थित लोगों को भी भावुक कर गया। यह पहल दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का संबल प्रदान करने वाली रही।

  • Related Posts

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

      सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य रूपया 14,612 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जनपद,…

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी