ओबरा थाने में चल रहे एक माह के स्पेशल पुलिस एक्सपेरिमेंट लर्निंग प्रोग्राम (SPELP 2.0) का हुआ समापन ।

ओबरा थाने में चल रहे एक माह के स्पेशल पुलिस एक्सपेरिमेंट लर्निंग प्रोग्राम (SPELP 2.0) का हुआ समापन ।

आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को ओबरा थाने में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के स्वयंसेवियो को दिनांक 10 जनवरी 2025 से दिये जा रहे एक माह के स्पेशल पुलिस एक्सपेरिमेंट लर्निंग प्रोग्राम (SPELP 2.0) के समापन के अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवियो अर्चना सोनी, कृष्ण कुमार सिंह, मोनिका गुप्ता,

सुहानी, अनुराधा, नीरज ,सुषमा, नम्रता, विनोद, वेद पुराण इत्यादि ने एक माह के इस विशेष प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को पोस्टर, स्लोगन व अपने विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया ।

स्वयंसेवी प्रशिक्षुओं ने अपने इस एक माह के प्रशिक्षण के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि हम सभी लोग प्रशिक्षण के एक माह में सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक थाने में रूककर जनता की समस्याओं को सुनते और समझते थे और पुलिस विभाग की कार्यशैली, तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी किस तरह से अपने सुख ,चैन का त्याग कर 24 घंटे लोगों की सेवा में लगकर, उनकी समस्याओं का समाधान करते है, इन सभी चीजों को नजदीक से हम लोगों ने देखा।

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक श्री राम सिंह यादव, श्री राम लोचन, श्री संत प्रसाद मिश्रा, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार यादव, महिला कांस्टेबल रंजना यादव, रीनू इत्यादि ने हमलोगों को
पुलिस के जीवन के बारे में , पुलिस क्या-क्या काम करती है , पुलिस लोगों पर गुस्सा क्यों होती है, पुलिस को लोग गलत क्यों समझते हैं , पुलिस का जीवन कितना कष्टदायक होता है , थाने का परिचय , बी.एन.एस, बी.एन.एस.एस., पुलिस विभाग का परिचय, थाने का परिचय,

थाने का कार्य और अभिलेकीकरण जैसे एफ. आई .आर लिखना , जनरल डायरी, अपराध रजिस्टर , विविध प्रकार के अपराधियों संबंधी अभिलेखीकरण, महिलाओं और बच्चों से संबंधित विविधअपराधों का विधिक ज्ञान,

मादक पदार्थ और मानव तस्करी इत्यादि विशेष अपराधो से संबंधित अधिनियम , महिलाओं के लिए थाने में महिला हेल्प डेस्क एवं उसकी सहायता से महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की । यहां के कांस्टेबल हो या एस आई सभी लोगों का व्यवहार हम लोगों के प्रति बहुत अच्छा एवं सहयोगात्मक रहता था। सभी लोग हमें प्रोत्साहित एवं कुछ न कुछ नई चीजों को सिखाते रहते थे।

एडिशन एसपी श्री कालू सिंह जी, क्षेत्राधिकारी श्री हर्ष पांडेय, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ, संतोष कुमार सैनी, डॉ. सचिन कुमार, थाना अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह जी भी समय समय पर हमारे बीच आकर हमलोगों को प्रेरणा प्रदान किए, हमे उत्साहित करते रहे व हमारा उचित मार्गदर्शन किए। उक्त अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी,

डॉ.सचिन कुमार, उप निरीक्षक श्री राम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार यादव, एनएसएस प्रशिक्षु अर्चना सोनी, मोनिका गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, अनुराधा, नीरज, सुहानी, सुषमा,विनोद के साथ-साथ ओबरा थाने का स्टाफ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्रवण कुमार, ओबरा नगर के विभिन्न वार्डों के अजित कनौजिया इत्यादि सभासद ,मीडिया के लोग, एवं अन्य आम जनमानस के लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी