सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

अन्नप्र्र्राशन गोदभराई की गयी रस्म अदायगी मा0 अध्यक्ष व सदस्य राज्य महिला आयोग ने की

महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की मा0 अध्यक्ष व सदस्य राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई

जिला संयुक्त चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग*

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान व महिला आयोग की सदस्य मा0 गीता विश्वकर्मा ने आज सर्किट हाउस सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान मा0 अध्यक्ष ने परंपरागत रीति-रिवाजों के तहत अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में रस्म अदायगी की और उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को आशीर्वाद दिया। महिला आयोग की सदस्य ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग की।

इसके उपरांत उन्होंने जनपद के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की, समीक्षा के दौरान उन्होंने महिला कल्याण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अधिक से अधिक लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक के दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशाखा कमेटी का गठन सुनिश्चित किया जाए तथा उसकी नियमित बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके, समाज कल्याण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं अभ्युदय कोचिंग योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए बैठक में स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत राज विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया जाए तथा उनके नियमित उपयोग और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान मा0 अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त मामलों की सुनवाई भी की। उन्होंने पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए उन्होने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धिम विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाये तथा महिला उत्पीड़न की रोक थाम व महिलाओ को त्वरित लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेे।

उन्होंने जनपद में महिला अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आंगनबाड़ी के सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष प्रशंसा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सी0ओ0 चारू द्विवेदी, प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती इन्द्रावती, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के प्रथम शनिवार को…

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, बाउंड्री वॉल व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी  जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    सोनभद्र  श्रावण मास की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण रामसरोवर से कांवड़ मार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर तक होगी लाइटिंग व्यवस्था, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए निर्देश