जनपद  सोनभद्र के समस्त थानों की महिला पुलिस कर्मियों, एण्टी-रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा चल चित्र (मिनी फिल्म) के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक अपराध, सोशल मीडिया, हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए सतत प्रयास।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से विविध जनजागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं।

इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा अधिकारों तथा सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ की पहचान, आत्मरक्षा के उपाय, तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि यदि कहीं छेड़छाड़ या उत्पीड़न जैसी घटनाएँ घटित हों, तो डरने के बजाय तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करें या नजदीकी थाना पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं।

महिलाओं/बालिकाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे – व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उनसे आग्रह किया गया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

*कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से-*

📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1090 – वीमेन पावर लाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा
📞 108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 101 – अग्निशमन सेवा
📞 1930 – साइबर हेल्पलाइन

मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना, आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में महिला सम्मान की भावना को सशक्त बनाना है।

जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जनपद के समस्त थानों द्वारा चल चित्र (मिनी फिल्म) के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया गया, जिससे वे दृश्य माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश