ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा

-पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर न जा सके की स्थिति रही।
-काली कमाई की आशंका: अधिकांश पत्थर, बालू, क्रशर और भू कारोबारी रहे निशाने पर, जनता और बुद्धिजीवियों की रही हर्ष मिश्रित प्रतिक्रिया।

-छापामारी के शिकार हर कारोबारी के घर से करोड़ो की नकदी आसानी से बरामद की जतायी जा रही सम्भावना।

ओबरा, सोनभद्र । बुधवार 25 फरवरी को ओबरा, चोपन आदि खनन क्षेत्र के कारोबारियों के यहां आयकर विभाग ने दर्जनों स्थान पर औचक छापामारी कर व्यवसायियों को पंगु बना दिया। हालत यह रही की अंदर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर न आ सके। कुछ समय रहते फरार भी हो गये, कहीं व्यवसायी न मिलने पर प्रतिष्ठानों/खदानों/क्रशर‌ प्लांटो पर भी छापामारी की सूचना मिली।

सुबह 11 बजे से लाव लश्कर के साथ छापामारी दल जिस भी व्यवसायी के घर पंहुचा समाचार लिखे जाने तक भी दल बाहर नहीं आया है। सुरक्षा कमान संभाली बाहरी पुलिस भी मीडिया को कुछ बताने से बचती रही। पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर न जा सके की स्थिति रही।

तहसील ओबरा अन्तर्गत संचालित पत्थर, बालू खदानों के पट्टाधारियों, क्रशर संचालकों, भू कारोबारियों के यहां सामूहिक छापामारी से जहां काली कमाई करने वाले सफेदपोशों के बीच हड़कम्प की स्थिति रही वहीं चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया। बुद्धिजीवियों और आमजनों की हर्ष मिश्रित प्रतिक्रिया रही। नाम न बताने की शर्त पर खनन से जुड़े कारोबारियों का मानना है कि छापामारी के शिकार हर कारोबारी के घर से करोड़ो की नकदी आसानी से बरामद की जा सकती है ।

जानकारी के अनुसार लखनऊ मुख्यालय से रात एक बजे अपनी पहचान छिपाते हुए सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चला जो बलिया के छात्रशक्ति फर्म के यहां छापामारी करते सोनभद्र पंहुचा।
फिलहाल ओबरा थाना के नगर क्षेत्र स्थित आधा दर्जन में अधिक पत्थर व बालू खनन व्यवसायियों के यहां छापामारी की कार्रवाई हुई जिसमें प्रमुखतया सेक्टर 8 निवासी चन्द्र भूषण गुप्ता,

अजय सिंह, एसके चौबे, छात्रशक्ति प्लांट समेत अन्य कई व्यवसायियों के यहां छापामारी की सूचना चर्चा में है। आसपास के लोग भ्रमित रहे, एकाध गाड़ी पर लखनऊ लिखा था अन्य कई जनपदों की नम्बर प्लेट लिखी गाड़ियों पर विभाग का नाम के बजाय शादी का पोस्टर चिपका था। गाड़ियों से उतरी पुलिस देखकर लोग चौकन्ना हुए।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं