ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा

पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर न जा सके की स्थिति रही।

काली कमाई की आशंका: अधिकांश पत्थर, बालू, क्रशर और भू कारोबारी रहे निशाने पर, जनता और बुद्धिजीवियों की रही हर्ष मिश्रित प्रतिक्रिया।

-छापामारी के शिकार हर कारोबारी के घर से करोड़ो की नकदी आसानी से बरामद की जतायी जा रही सम्भावना।

ओबरा, सोनभद्र । बुधवार 25 फरवरी को ओबरा, चोपन आदि खनन क्षेत्र के कारोबारियों के यहां आयकर विभाग ने दर्जनों स्थान पर औचक छापामारी कर व्यवसायियों को पंगु बना दिया। हालत यह रही की अंदर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर न आ सके। कुछ समय रहते फरार भी हो गये, कहीं व्यवसायी न मिलने पर प्रतिष्ठानों/खदानों/क्रशर‌ प्लांटो पर भी छापामारी की सूचना मिली।

सुबह 11 बजे से लाव लश्कर के साथ छापामारी दल जिस भी व्यवसायी के घर पंहुचा समाचार लिखे जाने तक भी दल बाहर नहीं आया है। सुरक्षा कमान संभाली बाहरी पुलिस भी मीडिया को कुछ बताने से बचती रही। पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर न जा सके की स्थिति रही।

तहसील ओबरा अन्तर्गत संचालित पत्थर, बालू खदानों के पट्टाधारियों, क्रशर संचालकों, भू कारोबारियों के यहां सामूहिक छापामारी से जहां काली कमाई करने वाले सफेदपोशों के बीच हड़कम्प की स्थिति रही वहीं चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया। बुद्धिजीवियों और आमजनों की हर्ष मिश्रित प्रतिक्रिया रही। नाम न बताने की शर्त पर खनन से जुड़े कारोबारियों का मानना है कि छापामारी के शिकार

सूत्रों से जानकारी के अनुसार लखनऊ मुख्यालय से रात एक बजे अपनी पहचान छिपाते हुए सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चला जो बलिया के छात्रशक्ति फर्म के यहां छापामारी करते सोनभद्र पंहुचा।

फिलहाल ओबरा थाना के नगर क्षेत्र स्थित आधा दर्जन में अधिक पत्थर व बालू खनन व्यवसायियों के यहां छापामारी की कार्रवाई हुई जिसमें प्रमुखतया सेक्टर 8 निवासी चन्द्र भूषण गुप्ता, अजय सिंह, एसके चौबे, छात्रशक्ति प्लांट समेत अन्य कई व्यवसायियों के यहां छापामारी की सूचना चर्चा में है। आसपास के लोग भ्रमित रहे, एकाध गाड़ी पर लखनऊ लिखा था अन्य कई जनपदों की नम्बर प्लेट लिखी गाड़ियों पर विभाग का नाम के बजाय शादी का पोस्टर चिपका था। गाड़ियों से उतरी पुलिस देखकर लोग चौकन्ना हुए।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश