प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर बूथ को मजबूत करें: धर्मपाल सिंह

“प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर बूथ को मजबूत करें: धर्मपाल सिंह

सोनभद्र! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को रॉबर्ट्सगंज में सदर विधानसभा क्षेत्र (401) के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो कभी छुट्टी नहीं लेता। उनके नेतृत्व में हर सप्ताह और महीने नई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू हो रही हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और हर बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

रॉबर्ट्सगंज नगर में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्षों का दायित्व है कि वे सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी रखें और पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “पिछले चुनाव में विपक्ष ने झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया, लेकिन अब हमें हर बूथ को मजबूत कर जनता के बीच सच्चाई लानी है।” इसके बाद चुर्क में विलास वैंक्वेट में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन भी संपन्न हुआ।

संगठन महामंत्री ने बूथ अध्यक्षों को सक्रिय और प्राथमिक सदस्यों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न आयोग बनाए हैं, जिनके सदस्य बूथ स्तर पर ही उपलब्ध हैं। इनके साथ मिलकर काम करने से बूथ मजबूत होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बूथ अध्यक्षों को डिजिटल युग का लाभ उठाना चाहिए। “हर कार्यकर्ता के पास नमो ऐप और सरल ऐप होना चाहिए, ताकि योजनाओं की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो,” उन्होंने कहा।

धर्मपाल सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “हर जाति के महापुरुषों का सम्मान करें और उनके कार्यक्रमों में भाग लें, ताकि यह संदेश जाए कि भाजपा सभी जातियों की पार्टी है।” उन्होंने गर्व के साथ कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसे सभी जातियों का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

बैठक को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल और सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के गान से हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक ने मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया। इस मौके पर रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश