सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

पिपरी (सोनभद्र), स्थानीय थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती कमला देवी (61 वर्ष), निवासी डी-378, न्यू मार्केट तुर्रा, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी, रेणुकूट, सोनभद्र,

से सेवानिवृत्त हैं। उनका कहना है कि पेंशन का भुगतान तो हो रहा है, लेकिन बोनस और अवकाश नकदीकरण (छुट्टियों का भुगतान) पिछले लगभग 11 महीनों से लंबित है, भुगतान नहीं किया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि, संबंधित कार्यालय के बार बार चक्कर लगाने के दौरान उन्हें “बड़े बाबू को कुछ मीठा खिलाने” की बात कही गई। आरोप है कि इस संकेत को समझते हुए उन्होंने ₹10,000 की राशि दे दी, लेकिन इसके बावजूद उनका कार्य नहीं किया गया।

जातिसूचक टिप्पणी और धमकी का आरोप
महिला का कहना है कि जब वह दोबारा कार्यालय पहुंचीं, तो संबंधित अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। साथ ही परिवार को झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी भी दिया गया।

थाने में तहरीर देकर, निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़िता ने पिपरी थाने पर लिखित तहरीर देकर एवं पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने, एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि 61 वर्ष की आयु में इस प्रकार का व्यवहार उनके लिए मानसिक रूप से अत्यंत पीड़ादायक, और परेशान करने वाला है।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश