जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने, निस्तारण के दिये निर्देश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने, निस्तारण के दिये निर्देश

शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी*
भूमि संबंधित विवाद की सूची लेखपाल बनाकर रखे सुरक्षित-जिलाधिकारी

आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर किया जाए निस्तारण-जिलाधिकारी*

महीने के द्वितीय शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी थानों मे आयोजित किया गया,

कोतवाली.राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने थाना समाधान दिवस के मौके पर जनता की समस्याओं को बड़े सहज भाव से सुना और मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये।

जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण सम्बन्धी समस्याओं को तत्परता के साथ निस्तारण किया जाये । जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली राबर्ट्सगंज के थाना समाधान दिवस के रजिस्टर का निरीक्षण किये।

एस मौके पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा की भूमि संबंधित विवाद की सूची लेखपाल बनाकर सुरक्षित रखे, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए । उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी व राजस्व कर्मी टीम बनाकर मौके पर जाकर भूमि सम्बन्धी विवादों का समाधान करें ।

राबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम को क्षेत्र में भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर तहसीलदार राबर्ट्सगंज श्री अमित कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी श्री सतेन्द्र कुमार राय सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

      सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा अन्नप्र्र्राशन गोदभराई की गयी रस्म अदायगी मा0 अध्यक्ष व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान