पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का हुआ विमोचन -सोनभद्र के बारे में जानने के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक -सीडीओ, एडी बेसिक व डायट प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया विमोचन

पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का हुआ विमोचन
-सोनभद्र के बारे में जानने के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक
-सीडीओ, एडी बेसिक व डायट प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया विमोचन

सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में शनिवार को डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” शिक्षक पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां, सोनभद्र द्वारा लिखित पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक से सोनभद्र के बारे में जानने में काफी सहूलियत मिलेगी।

डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” की पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का विमोचन जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, शेषबाला वर्मा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विंध्याचल मंडल, मृदुल आनंद पाण्डेय डायट प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र, राकेश कुमार तिवारी मंडलीय समन्वयक एमडीएम विंध्याचल मंडल,

ओम प्रकाश त्रिपाठी राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, डॉ अरमा देवी, डॉ ऋचा ओझा, राजेश मौर्य डायट प्रवक्ता, देवेंद्र गंगवार जिलामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। सभी लोगों ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र के बारे में जानने के लिए यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि सोनभद्र जनपद पर यह मेरी पहली पुस्तक है जो जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक पहलुओं को समेटे हुए है।

इस पुस्तक के माध्यम से जनपद सोनभद्र को जानने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि के लिए लेखक डॉ बृजेश महादेव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को सभी शुभचिन्तकों ने बधाइयां दी है।

विमोचन के अवसर पर डायट प्रवक्तागण सर्वश्री नीरज शर्मा, जयेन्द्र शंकर मिश्रा, सबनम, अवधेश कुमार, हरिवंश सिंह, हीरालाल प्रजापति, राज कुमार, सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, सुनिल कुमार मौर्य, शंकर सिंह,

मनोज कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी द्वय सर्वश्री अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, धन्नजय सिंह, विश्वजीत कुमार व एआरपी द्वय सर्वश्री हृदेश कुमार सिंह, विमल कुमार, डीसी सर्वश्री अवधेश कुमार भारती, जय किशोर वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रही।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी