एनटीपीसी सिंगरौली में निदेशक प्रचालन रवीन्द्र कुमार का दौरा शक्तिनगर सोनभद्र।एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक प्रचालन, रवीन्द्र कुमार ने एनटीपीसी सिंगरौली संयंत्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने आगामी स्टेज -3 (2 X 800 MW) के कार्य प्रगति का भी जायजा लिया।

एनटीपीसी सिंगरौली में निदेशक प्रचालन रवीन्द्र कुमार का दौरा

शक्तिनगर सोनभद्र।एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक प्रचालन, रवीन्द्र कुमार ने एनटीपीसी सिंगरौली संयंत्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने आगामी स्टेज -3 (2 X 800 MW) के कार्य प्रगति का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर, रवीन्द्र कुमार ने एफ़जीडी के मेन कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया और एफ़जीडी सिस्टम को समय पर चालू करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने संयंत्र के कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम की मेहनत की सराहना की।

इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें रवीन्द्र कुमार ने एनटीपीसी प्रचालन मानकों, कोयला उपलब्धता, ओवरहॉलिंग योजनाओं एवं भविष्य की कार्य योजनाओं और स्टेज -3 की गतिविधियों की गहन समीक्षा की।

उन्होंने सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर देते हुए सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य करने की अपील की। आगामी स्टेज -3 प्रोजेक्ट के कार्यों की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए, उन्होंने एनटीपीसी सिंगरौली टीम को प्रोत्साहित किया।

अपने सम्बोधन में रवीन्द्र कुमार ने कहा, “हम सभी अपने सामूहिक प्रयास और समर्पण के द्वारा ही अपने विद्युत उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें हम सभी को सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।

“इस अवसर पर श्री एस. के. घोष, कार्यकारी निदेशक प्रचालन सेवाएँ, एनटीपीसी लिमिटेड, एन. श्रीनिवास राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर, एनटीपीसी लिमिटेड, राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख,एनटीपीसी सिंगरौली, एल. के. बेहेरा, मुख्यमहाप्रबंधक परियोजना एनटीपीसी सिंगरौली,अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण,जोसेफ बास्टियन,

महाप्रबंधक मेंटेनेंस एवं ए. डी. एम., डॉ एस. के. खरे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनटीपीसी सिंगरौली,सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन एवं एनटीपीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी