सोनभद्र रबी सीजन में फसलों की बुआई प्रारंभ होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में आज जनपद की समस्त तहसीलों में उर्वरक निरीक्षकों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा खाद एवं बीज की दुकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई।

तहसील सोनभद्र के बिहार की सीमा से लगे खलियारी,नगवा में जिला कृषि अधिकारी डा0हरि कृष्ण मिश्रा,सहायक निदेशक मत्स्य आर के श्रीवास्तव द्वारा में0यादव खाद भंडार बरैनी,में0विजय खाद भंडार,में0 सिंह खाद भंडार आदि खाद एवं बीज की दुकानों पर छापे मारे गए।

जिसमे में0यादव खाद भंडार प्रो0बृजेश कुमार के प्रतिष्ठान को POS मशीन से विक्रय न करने,स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के कारण निलंबित किया गया।में0विजय खाद भंडार प्रो0विजय कुमार,भैरहवा ,में0इफको बाजार,कर्मा प्रो0विशाल श्रीवास्तव को रेट सूची न प्रदर्शित करने,स्टॉक रजिस्टर न दिखाने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कुल छापेमारी के समय कृषि निवेशों के संदिग्ध प्रतीत होने 09 नमूने ग्रहीत कर गुण नियंत्रण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

समस्त खाद बीज विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि वे उचित दर पर गुणवत्ता पूर्ण कृषि निवेशों का विक्रय करें। शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय, आभासी कमी पैदा करने,काला बाजारी करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1965 के अंतर्गत एफ0आई0आर0की कार्यवाही की जाएगी।

कृषक विक्रेताओं से कृषि निवेशों के बिल अवश्य प्राप्त करें,किसी भी अनियमितता /संदिग्धता की स्थिति में अवश्य अवगत कराएं।

किसान शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, कृषकों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डा0 हरि कृष्ण मिश्रा
जिला कृषि अधिकारी
सोनभद्र

  • Related Posts

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

      सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”   आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक…

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

      जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित   आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देरी, अंश निर्धारण में शिथिलता पर कार्रवाई आईजीआरएस में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’