मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा निर्धारित,समयावधि में निर्माण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण-ंजिलाधिकारी सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सोनभद्र।

मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा
निर्धारित,समयावधि में निर्माण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण-ंजिलाधिकारी
सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, उन्होंने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं,

परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 विभाग द्वारा बी0सी0 सखी योजना की समीक्षा किये तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें,

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तो निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक यू0पी0पी0सी0एल0, पर्यटन अधिकारी, परियोजना प्रबन्धक यू0पी0सी0एल0डी0एफ0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें,

निपूण परीक्षा में शिथिलता बरतने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से निर्माण कार्यों के धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियन्ता आर0ई0डी0 को स्पष्टीकरण व हर घर नल योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

फैमिली आई0डी0 के सत्यापन के कार्य में धीमी प्रगति पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें,

इसी प्रकार से दैनिक विद्युत आपूर्ति करने में बरती जा रही शिथिलता पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड राबर्ट्सगंज, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण पिपरी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दियें।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति अधिक से अधिक बढ़ाया जाये और उन्हें बेहतर शिक्षा दी जाये, विद्यालयों में स्मार्ट क्लाश, लैब व अन्य निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये,

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये,

अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों से बारी – बारी से विन्दुवार समीक्षा की ।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी