होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज-

तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार एवं स्टंटबाजी पर कड़ा एक्शन-

अनपरा (सोनभद्र ) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहार होली एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई, जो वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चल रहे थे, बिना नम्बर प्लेट वाहन संचालित कर रहे थे, तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी कर आमजन के जीवन को खतरे में डाल रहे थे।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा लगभग 01 दर्जन मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, लापरवाही या यातायात नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जनसामान्य से अपील:-
सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही से वाहन न चलाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। जनपद पुलिस, सोनभद्र आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

      सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मा0…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं