आंगनबाड़ी कर्मियों का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, मांगें न मानीं तो 8 मार्च से हड़ताल की चेतावनी

आंगनबाड़ी कर्मियों का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, मांगें न मानीं तो 8 मार्च से हड़ताल की चेतावनी

सोनभद्र। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की लंबित व न्यायोचित मांगों को लेकर गुरुवार को जनपद की लगभग 700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

धरना आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की रीढ़ बनकर पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा व मातृ-शिशु देखभाल योजनाओं का संचालन कर रही हैं,

लेकिन आज तक उन्हें न तो सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला और न ही सम्मानजनक मानदेय। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 7 मार्च 2026 तक पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा, वेतनमान, पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि, मेडिकल अवकाश,

महंगाई भत्ता, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष, पोषण ट्रैकर के लिए 5G मोबाइल व भत्ता सहित अन्य मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 8 मार्च 2026 को प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल की जाएगी।

प्रदेश महासचिव साधना विश्वकर्मा ने ड्राई राशन वितरण से स्वयं सहायता समूहों को हटाने की मांग की। धरने में उर्मिला सिंह, विभा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों ने हाथी पार्क में किया श्रमदान स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार-सीजीएम अगले रविवार…

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    जनपद में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन छात्राओं को साइकिल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित *सरकार की योजनाओं से जनमानस को जोड़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    जनपद सोनभद्र मे रात चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    जनपद सोनभद्र मे रात चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश