22 फरवरी को सोनभद्र में लगेगा बहुउद्देशीय मेगा कैम्प प्राधिकरण सचिव/न्यायाधीश राहुल

22 फरवरी को सोनभद्र में लगेगा बहुउद्देशीय मेगा कैम्प प्राधिकरण सचिव/न्यायाधीश राहुल

सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की अब न्यायाधीश राहुल ने संभाली कमान

सोनभद्र (स्टेट मीडिया ब्यूरो)। सीविल जज सीनियर डिवीजन न्यायाधीश राहुल ने
सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की कमान संभालते ही गुरुवार 29 जनवरी 2026 को पराविधिक स्वयं सेवकों की मीटिंग आहूत की।

जनपद सोनभद्र में 22 फरवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा आयोजित होने वाले मेगा कैंप के आयोजन के संबंध में पराविधिक स्वयं सेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।

सचिव/न्यायाधीश राहुल ने बताया कि उक्त मेगा/वृहद शिविर में आम जनता का विधिकीय सशक्तिकरण किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत् निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु प्रचलित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना है।

बैठक में उपस्थित समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को अपने-अपने कार्यस्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य निर्धन बीमा योजना, जल संरक्षण संबंधी योजना तथा नालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, ASHA UNIT, DAWN UNIT, JAGRITI UNIT का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना होगा।

सचिव/न्यायाधीश ने कहा कि नशे से होने वाली बीमारियां तथा मद्य निषेध के संबंध में, महिलाओं के कल्याण के लिए बने कानूनों, उपभोक्ताओं के अधिकार एवं इसके लिए बनाये गये उपभोक्ता फोरम की कार्य प्रणाली तथा वृद्धजनों को विधिक सेवा देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उठाये गये प्रयासों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।
यह जानकारी सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राहुल
ने दी है।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का 30 व 31 जनवरी को ज़िला न्यायालय पर चुनाव -आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश *

सोनभद्र। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव जनपद सोनभद्र के मुख्यालय पर स्थापित विडियो कान्फ्रेसिंग हाल में 30.01.2026 तथा 31.01.2026 को निर्धारित समयानुसार सम्पन्न होना है। यह जानकारी देते हुए विशेष न्यायाधीश/पीठासीन अधिकारी आबिद शमीम ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि जनपद सोनभद्र के समस्त विद्वान अधिवक्ता उपरोक्त तिथि, समय व स्थान पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

यह जानकारी आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश (एस०सी०एस०टी०) एक्ट/पीठासीन अधिकारी, निर्वाचन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सोनभद्र द्वारा दी गयी हैं।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी