उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र सम्मानित

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र सम्मानित

सोनभद्र/ओबरा।उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (24 जनवरी 1950) के अवसर पर जिला मुख्यालय सोनभद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे जनपद से हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजीयन एवं स्टांप मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री आदरणीय रविंद्र जायसवाल रहे, जबकि अध्यक्षता माननीय जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी. सिंह ने की।

सर्वप्रथम लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के उद्बोधन सभी ने सुने।इसके पश्चात मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत एवं आदिवासी परंपरा पर आधारित कर्मा सैला नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि हमें भारत, उत्तर प्रदेश और विशेषकर सोनभद्र का निवासी होने पर गर्व है। उत्तर प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ के रूप में जाना जाता है और विंध्य पर्वत श्रृंखला से युक्त सोनभद्र जनपद अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं जनपद के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों एवं आमजन ने अवलोकन किया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को टूल किट वितरित की गई तथा कृषि, दुर्घटना बीमा,

आजीविका मिशन सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच से सम्मानित किया गया।खेल के क्षेत्र में एकमात्र सम्मान जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र को प्रदान किया गया। यह सम्मान संघ के उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद (एडवोकेट) को जिला प्रशासन द्वारा दिया गया। उल्लेखनीय है कि जिला फुटबॉल संघ के माध्यम से 9 अनुसूचित जनजाति की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग हेतु भेजा गया था,

जिसका नेतृत्व श्री शिवशंकर प्रसाद ने किया।इस सम्मान पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव मुजफ्फर अली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत   नदी की जलधारा रोककर किया जा रहा खनन जिलाधिकारी ने दिए सख्त कार्रवाई के…

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण 

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण मीरज़ापुर बाल किशोर गृह में मुख्य धारा और उत्थान हेतु आयोजित किया विधिक जागरूकता शिविर कमाल अहमद सोनभद्र ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण 

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण 

    अब डकैती पर उतारू: गजब दुस्साहसिक हो चले हैं ओबरा के कबाड़ चोर कबाड़ी और नशेड़ी 

    अब डकैती पर उतारू: गजब दुस्साहसिक हो चले हैं ओबरा के कबाड़ चोर कबाड़ी और नशेड़ी 

    जिलाधिकारी  सोनभद्र  ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश

    जिलाधिकारी  सोनभद्र  ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश

    सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

    सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*