सोनभद्र के संजय सिंह चेन्नई में एशियाई मास्टर्स चैंपियनशिप में दौड़ेंगे

सोनभद्र के संजय सिंह चेन्नई में एशियाई मास्टर्स चैंपियनशिप में दौड़ेंगे

– 47 साल का सपना पूरा, बैंगलुरू नेशनल में 10 किमी में शानदार प्रदर्शन

सोनभद्र! सुकृत गांव के बेसिक शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह (पुत्र स्व. शिवधारी सिंह) का चयन 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हो गया है। 5 से 9 नवंबर 2025 तक चेन्नई में होने वाले इस महामुकाबले में संजय भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन जनवरी 2025 में बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में 10 किमी दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ।

संजय 1988 से दौड़ रहे हैं। अब तक उन्होंने 13 राष्ट्रीय, 11 हाफ मैराथन (21.097 किमी) और 8 फुल मैराथन (42.195 किमी) में भाग लेकर कई पदक जीते हैं। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव और कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष संजय बचपन से दौड़ के शौकीन रहे। वे कहते हैं, “घर से स्कूल तक, कोई भी काम हो, दौड़कर ही करता था। मारकुण्डी स्कूल तक कई बार दौड़ते हुए गया।” 47 साल बाद उनका सपना साकार हो रहा है, जब वे कई देशों के धावकों के साथ मैदान में उतरेंगे।

संजय ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं, बड़े भाई-बहनों और जीवनसंगिनी को दिया, जिन्होंने हर कदम पर हौसला बढ़ाया। उनके बड़े बेटे राजवीर सिंह ने पिछले साल दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता था। संजय के कई शिष्य सरकारी सेवा में हैं—शिक्षक, पुलिस, सेना, जल विभाग, न्याय विभाग और खेल विभाग में।

चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, गांव प्रधान और खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई दी। संजय ने कहा, “यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरे सोनभद्र की जीत है।” चेन्नई में वे 10 किमी दौड़ में भारत को गौरवान्वित करने उतरेंगे।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।