तेजस्वी किसान मार्ट में ‘उत्पादक से उपभोक्ता तक’ सीधी पहुँच पर नई रणनीति

तेजस्वी किसान मार्ट में ‘उत्पादक से उपभोक्ता तक’ सीधी पहुँच पर नई रणनीति

गाजीपुर। तेजस्वी किसान मार्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु चतुर्वेदी ने सोमवार को गाजीपुर स्थित संगठन के पाँचवें स्टोर का औचक निरीक्षण किया। स्टोर का संचालन सुसंडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक संजय कुमार राजभर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान श्री चतुर्वेदी ने कहा कि “उत्पादक से उपभोक्ता तक उत्पाद की सीधी पहुँच” तेजस्वी किसान मार्ट की मूल रणनीति है, जिसे सभी स्टोर्स पर सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने इस मॉडल के तहत किसानों से सीधे उत्पाद खरीदने, मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं तक न्यूनतम लागत पर उत्पाद पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में स्थानीय FPOs के उत्पादों के कलेक्शन और बाहरी उत्पादों की आवश्यकता पर भी वृहद चर्चा हुई। यह तय किया गया कि गाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्पादक किसानों से अधिकतम स्थानीय खरीद की जाएगी, जबकि जिन वस्तुओं की स्थानीय उपलब्धता नहीं है, उन्हें संगठन के राष्ट्रीय FPO नेटवर्क के माध्यम से ही प्राप्त किया जाएगा।

श्री चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट अब केवल पाँच स्टोरों का नेटवर्क नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय किसान आंदोलन बन चुका है। गाजीपुर स्टोर को अन्य सभी इकाइयों के लिए मॉडल यूनिट के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्टोर संचालक संजय कुमार राजभर ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा और स्टोर को किसानों व उपभोक्ताओं दोनों के लिए आदर्श केंद्र बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस