पिपरी पुलिस के द्वारा साइबर फ्रॉड गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार

पिपरी पुलिस के द्वारा साइबर फ्रॉड गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र से पार्वती पांडे की रिपोर्ट

( पिपरी सोनभद्र) स्थानी पुलिस द्वारा साइबर क्राइम पिपरी पुलिस के द्वारा संयुक्त टीम ने क्यूआर कोड स्कैनिंग के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

रेणुकूट निवासी

अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान का क्यूआर कोड स्कैन कर ₹5,200 की धोखाधड़ी की।

इस पर पुलिस ने धारा 318(4), 336(3) BNS व 66D IT Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पिपरी थाना व साइबर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को 1 नवम्बर की रात मुर्धवा मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में आर्यन सिंह, अंगद सिंह, मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद तौहीद वारसी सभी निवासी रेणुकूट शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी में सक्रिय थे। यह गिरोह जनसेवा केंद्रों व वित्तीय संस्थानों के क्यूआर कोड हासिल कर फर्जी ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम मंगवाता था और कमीशन के रूप में हिस्सा लेता था।

पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान क्यूआर कोड या लिंक को स्कैन न करें और संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं