दीपावली से पूर्व अनपरा बाजार की बदहाल सफाई व्यवस्था पर अनपरा नगर पंचायत गम्भीर नही।

दीपावली से पूर्व अनपरा बाजार की बदहाल सफाई व्यवस्था पर अनपरा नगर पंचायत गम्भीर नही।

अनपरा सोनभद्र।दीपों के पर्व दीपावली को बस कुछ ही दिन शेष हैं, और ऐसे समय में अनपरा बाजार की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर न केवल व्यापारियों बल्कि आम जनता में भी जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है।सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि दीपावली पर्ब के अवसर पर नगर को स्वच्छ रखे।पर अनपरा नगर पंचायत की कहानी अलग ही है। अनपरा बाजार की बदहाल सफाई व्यवस्था पर एक तरफ अनपरा नगर पंचायत यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि अनपरा तापीय परियोजना द्वारा मना किया गया है कि बिना एनओसी के कोई भी निर्माण कार्य न कराये।वही परियोजना प्रबंधन का कहना है कि साफ- सफाई ,प्रकाश एवं पेयजल मुहैया कराने पर कोई रोक नही लगाई गई। यह समस्या को हल न कर ध्यान भटकाने का कार्य किया जा रहा है।जो समाज हित मे नही है।

वर्तमान में बाजार क्षेत्र कूड़े, मलबे और आवारा पशुओं के गोबर से पटा पड़ा है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं और खरीदारों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अनपरा नगर पंचायत द्वारा इस समय बाजार क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है, और अब जब त्योहार सिर पर है, तब भी कोई साफ-सफाई अभियान शुरू नहीं किया गया है।

गहराता जन असंतोष:

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि दीपावली पूर्व बाजार की समुचित सफाई नहीं कराई गई, तो नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, प्रशासनिक शिकायत जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी