सोनभद्र जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)‘‘ की बैठक मा0 सांसद की अध्यक्षता सम्पन्न 

सोनभद्र
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)‘‘ की बैठक मा0 सांसद की अध्यक्षता सम्पन्न

 

‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)‘‘ की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 सांसद लोक सभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज श्री छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं,

 

 

इस मौके पर मा0 सांसद श्री छोटेलाल खरवार ने अधिकारीगण को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित सूचना मा0 जन प्रतिनिधियों के साथ ही ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’’ के सदस्यों को भी अवगत करायेें।

 

 

मा0 सांसद श्री छोटेलाल खरवार ने कहा कि जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण आपसी ताल-मेल के साथ जरूरी योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें। जनमानस के विकास के लिए जो भी योजनाएं चलायी जा रही है,

 

उन योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये, उन्होंने कहा कि समन्वय के साथ विकास कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिकारीगण/कार्यदायी संस्थाएं पारदर्शिता, समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाये।

 

मा0 सांसद ने ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’’ की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम के तहत मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने व पूर्व में मनरेगा के तहत कराये गये कार्यो के बकाये पारिश्रमिक का भुगतान कराने के निर्देश दिये,

 

उन्होंने शहरी व ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, एनआएलएम, कौशल विकास योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जननी सुरक्षा योजना, बच्चों को नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण, कस्तुरबा गॉधी विद्यालय, भवन निर्माण, एकीकृत बाल विकास परियोजना, आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन,

 

प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाईं योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम्य योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण व शहरी, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, डिजिटल इण्डिया भू-रिकार्ड आधुनीकीकरण कार्यक्रम, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान,

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्याम प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन, समेकित विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, प्रधान मंत्री रोजगार कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जो भी योजनाएं संचालित हैं,

 

उन योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाये। आज की बैठक में ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’’ के सदस्योें द्वारा दिये गये सुझाव व मूलभूत समस्याओं का निराकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाये, इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने मा0 सांसद जी व मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं,

 

उसका अनुपालन सभी अधिकारीगण नियमानुसार सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती राधिका पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, मा0 विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि श्री राम अवध यादव सहित ब्लाक प्रमुखगण, ग्राम प्रधान व सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह,

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 श्रीमती सरिता सिंह, डी0सी0 मनरेगा श्री रविन्द्र वीर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी