विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और सचिवों का हुआ उन्मुखीकरण

विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और सचिवों का हुआ उन्मुखीकरण

सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के ब्लाक संसाधन केन्द्र घोरावल के प्रशिक्षण हाल में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और सचिवों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का प्रारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मां वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने हेतु विद्यालय में पन्द्रह सदस्यीय कमेटी होती है, जो विद्यालय संचालन हेतु उत्तरदायी होती है।

अभी हाल ही में कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं , उनके कर्तव्य और अधिकार को बताने हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें उन्हें विद्यालय विकास से सम्बंधित चीजों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि विकासखंड घोरावल के सभी दो सौ इक्यावन विद्यालयों के अध्यक्ष और सचिवों का प्रशिक्षण क्रमवार कराया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में बालिका शिक्षा, ड्रापआउट छात्र,नयी शिक्षा नीति, स्थानीय प्राधिकारी,एसएमसी के वित्तीय दायित्व, आपरेशन कायाकल्प, गुणवत्तापूर्ण एमडीएम,सामुदायिक सहभागिता आदि के बारे में सन्दर्भदाताओं ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

सन्दर्भदाता के रूप में सुनील कुमार मौर्य, दिनेश मिश्रा, शैलेन्द्र राव व के.के.गुप्ता रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं