राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनी फरियाद, 8 मामलों पर हुई सुनवाई

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनी फरियाद, 8 मामलों पर हुई सुनवाई

*महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तरण ससमय किया जाये सुनिश्चित- राज्य महिला आयोग सदस्य*

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने आज दुध्दी तहसील के सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुनी, इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पुलिस विभाग,

चिकित्सा विभाग, वन स्टॉप सेंटर, और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारीगण व प्रतिनिधिगण शामिल थे। जन सुनवाई के दौरान कुल 8 महिलाओं ने अपनी समस्याओं के संबंध में शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान मा0 सदस्य नीलम प्रभात ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध तरीके से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें एवं सभी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट राज्य महिला आयोग को भेजने के निर्देश दियें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहाकि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी और त्वरित गति से से हो, शासन की मंशा के अनुरूप साथ ही, विभागों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें।

इसके पश्चात राज्य महिला आयोग सदस्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी का निरीक्षण किये, जहां पर उन्होंने जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को निर्धारित समयावधि में लाभान्वित किया जाये और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर की जाये, इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण की,

उपस्थित पंजिका पर अवकाश सम्बन्धी विवरण नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को कार्यपद्धति में सुधार लाने हेतु निर्देशित कियें, इसके पश्चात उन्होंने कम्पोजित विद्यालय दुद्धी का भी निरीक्षण किये, विद्यालय में उपस्थित छात्र संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी, वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह,जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक,दुध्दी महिला थाना प्रभारी सन्तू सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी