सहकारिता आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ कर मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) का किया गया गठन*

*सहकारिता आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ कर मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) का किया गया गठन*

*जनपद के समस्त कृषको को समितियों से जोड़कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किया जाये लाभान्वित-जिलाधिकारी*

सहकारिता आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ कर मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) का गठन किया गया है, के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता आज कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट

कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी० सी०) की बैठक की गयी। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (राजस्व), जिला विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास विभाग, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, सहायक निदेशक, मत्स्य, जिला कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (डी०डी०एम०) नाबार्ड आदि सदस्य उपस्थित रहें। बैठक में संयुक्त कार्यवन्यन समिति की बैठक 18 अक्टूबर,2024 को अनुमोदन किया गया है,

सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र में निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, जिसमें बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (बी-पैक्स) प्राथमिक दुग्ध समितियों, मत्स्य सहकारी समितियों के राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस को अद्यतन एवं नियमित करने के निर्देश दिये गये हैं।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि सहकारिता विभाग की 63 बी पैक्स दुग्ध विभाग की  41 दुग्ध समितियों एवं मत्स्य विभाग की 9 मत्स्य समितियों का डाटा बेस फीड कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ग्रामों में बी-पैक्स,

दुग्ध व मत्स्य सहकारी समितियों का गठन कराये जाने की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 621 ग्राम पंचायत हैं, भारत सरकार की मंशा समस्त ग्राम पंचायतों में कम से कम एक समिति का गठन कराये जाने की है।

वर्तमान में जनपद में सहकारिता विभाग की 63 पैक्स मत्स्य विभाग की 9 मत्स्य समितियां एवं दुग्ध विभाग की 41 दुग्ध समितियाँ कुल 113 समितियाँ है। अध्यक्ष, डी.सी.डी.सी. द्वारा समिति के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर

समितियों का सुदृढ़ बनायें जाने एवं सहकारिता आन्दोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाये, उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त कृषको को समितियों से जोड़कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाये। अन्त में उपस्थिति अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गयी।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी