ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोनभद्र(घोरावल)। बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान सोनभद्र के तत्वावधान में विकास खंड घोरावल सोनभद्र के ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय संगोष्ठी तथा उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी घोरावल द्वारा मां वीणा वादिनि के छवि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर के किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर तथा अविनाश शुक्ला द्वारा बैज अलंकृत कर उप जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। सभी उपस्थित ग्राम प्रधान गण का एकेडमिक टीम द्वारा माल्यार्पण एवं बैज अलंकृत करके किया गया। शिक्षक नेताओं में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अशोक त्रिपाठी महिला शिक्षक संघ की कौसर जहां का भी माल्यार्पण से स्वागत किया गया। क्षेत्रीय मानिंद गण के साथ कार्य क्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव रहे। विकास खंड के सम्मानित ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, सैकड़ों अभिभावक गण के साथ छात्रों की सहभागिता रही।

व्याख्यान बिंदुओं में डी बी टी पर दीनबंधु त्रिपाठी,शारदा कार्यक्रम धर्मराज सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अखिलेश सिंह निपुण भारत मिशन विनोद कुमार ने तथा बालिका शिक्षा पर अविनाश शुक्ला ने प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान गोविन्द प्रसाद द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा कराए जाने वाले सहयोग एवं कार्यो पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुलाब दास,राम केवल मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, एस आर जी संजय मिश्रा, राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षक राजकुमार सिंह, श्याम नारायण, दिनेश मिश्र, राजेश, शिवशंकर, अवधेश, वंदना यादव,पूजा गुप्ता,अल्का,निशा मालवीय,सुनील मौर्य, संध्या तिवारी, राजेन्द्र सिंह, श्वेता ठाकुर, सीमा, विजय शंकर आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिव द्वार मंदिर के पीछे की दुकानों में लगी भीषण आग

    शिव द्वार मंदिर के पीछे की दुकानों में लगी भीषण आग सोनभद्र ( लाइव समाचार प्लस) घोरावल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर के पास मंगलवार देर शाम लगी भीषण आग…

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी जायेगी प्रदर्शनी-जिलाधिकारी जिलाधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव द्वार मंदिर के पीछे की दुकानों में लगी भीषण आग

    शिव द्वार मंदिर के पीछे की दुकानों में लगी भीषण आग

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी

    नए साल में अच्छे कर्म करने का संकल्प ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य सत्येंनन्द राय

    नए साल में अच्छे कर्म करने का संकल्प ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य सत्येंनन्द राय

    हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है” -सुभाष जी (क्षेत्र प्रचार प्रमुख,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र)

    हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है” -सुभाष जी (क्षेत्र प्रचार प्रमुख,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र)

    सोनभद्र अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

    सोनभद्र अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

    विश्व का मूल प्राणवायु है हिंदू संस्कृति व सनातन धर्म- जगदीश पंथी (साहित्यकार)