चोपन सोनभद्र पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया।

चोपन सोनभद्र पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुई तदोपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरा त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य जुगैल ने दीप प्रज्ज्वलन कर संस्कृतिक कार्यक्रम की शुभारंभ किया ।विद्यालय के प्राचार्य श्री अमरनाथ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि को प्रस्तुत किया।

इस शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र देवांश रॉय , अक्षांश श्रीयंम तथा शिफा खान को संगठन का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र के साथ दस हजार की नगद धनराशि तथा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। पुरातन छात्रों में कैप्टन आदित्य राज तिवारी तथा प्रिया भाटिया को भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं तथा बारहवीं में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षको को संगठन द्वारा प्रदत्त उत्कृष्टता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत , विद्यालय गीत, संभालपुरी नृत्य, गीतिनाट्य , नुक्कड़ नाटक , गुजराती नृत्य, तथा अरुणाचल का नृत्य प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम को विद्यालय शिक्षक श्री जगदीश चौहान,श्री अशोक कुमार वर्मा , श्रीमती ममतारानी, संगीत शिक्षिका श्रीमती ममता चटर्जी, सुजीत कुमार, आदि ने रूप रेखा प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने श्रीमती उत्तरा त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रबंधको, शिक्षको तथा छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देश के ऐसे जिम्मेदार नागरिकों को तैयार कर रहा है जो देश को अनेक रूपों से समृद्ध बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे है।
अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री आलोक श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश