सड़क हादसे में तीन बाईक सवार की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में तीन बाईक सवार की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

कई घंटे तक लगा रहा जाम आवागमन हुई बाधित।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर द्वारा धक्का लगने से हुई है मौत।

कोन /सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह मेंकोन-तेलगुड़वा मार्ग पर उग्र ग्रामीणों ने कई घण्टों शव को रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। मामला रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत का था।नाराज परिजनों सहित मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया।

उन्होंने मुआवजा दिलाए जाने की मांग करने लगे। उन्होंने मृतक के अनाथ हुए परिवार के लिए आर्थिक मदद और कार्रवाई की मांग की।रोड जाम की सूचना मिलते ही तत्काल हरकत में आई कोन पुलिस ने परिजनों सहित ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान मामला बढ़ता देख ओबरा सीओ हर्ष पाण्डेय और ओबरा एसडीएम विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

भारी पुलिस फ़ोर्स के बीच उच्च अधिकारियों द्वारा जाम कर रहे लोगों को समझाया गया कुछ घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया गया।बता दे कि कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर हर्रा निवासी तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी विकास चेरो (21) पुत्र राम सिंगार चेरो, राहुल पासवान (26) पुत्र ज्वाला पासवान, कृष्णा पासवान (24) लौटन पासवान की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद आए मृतकों के शव को देख परिजन एक बार फिर उग्र हो गये और मुआवजा सहित कार्रवाई की मांग को कोन- तेलगुड़वा मार्ग पर सलैयाडीह को जाम कर दिया था।कोन-तेलगुड़वा मार्ग को दुरुस्त करने की मांग सालों से की जा रही है। कई बार स्थानीय रहवासियों ने रोड बनाने को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

यहां तक कि जिले के आलाधिकारियों ने भी रोड का औचक निरीक्षण किया था। लेकिन रोड आज तक दुरुस्त नहीं हो पाया। जिस वजह से कई बार दुर्घटना घटित हो चुकी है। तीन युवकों की मौत इसकी बानगी भी बन गई है। आखिर किस वजह से रोड दुरुस्त नहीं हो रहा ये समझ से परे है।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी