सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत ,दो घायल ।

सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत ,दो घायल ।

ओबरा / सोनभद्र – चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया ग्राम स्थित रेणुका पुल पर अल सुबह लगभग सात बजे बालू लेकर जा रही टीपर की चपेट में आने से एक बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके में पहुंची पीआरबी ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।

जहां पर चिकित्सक ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया तथा दूसरे का इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद वाहन चालक वाहन खड़ी कर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के रहने वाले सभी बाइक सवार एक ही बाइक पर सवार होकर ओबरा काम करने जा रहे थे कि अचानक सिंदूरिया स्थित रेणुका पुल पर टीपर की चपेट में आ गए जिसकी वजह से जुगैल थाना क्षेत्र के निवासी इंद्रजीत उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र लालाजी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएससी चोपन इलाज के लिए लाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था जिसमें जुगैल का रहने वाला रिंकू वर्ष लगभग 35 वर्ष का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया और वहीं दूसरा जुगैल थाना क्षेत्र के बालियादार के रहने वाले चंद्रशेखर उम्र लगभग 55 वर्ष दुर्घटना में बाल बाल बच गया जिन्हें हल्की छोटे आई है ।खबर लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज जारी है। घटना के बावत सामुदायिक केन्द्र चोपन से संपर्क करने का प्रयास किया गया मै किन्तु सम्पर्क नहीं हा सका। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी