सोनभद्र डी ए वी  के छात्रा को मेरठ मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला

सोनभद्र डी ए वी  के छात्रा को मेरठ मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला

बीजपुर(सोनभद्र)जरहा क्षेत्र पंचायत की संस्कार युक्त आधुनिक शिक्षा देने वाली सबसे विश्वसनीय शिक्षण संस्था डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की पूर्व छात्रा कोमल सिंह को उत्तर प्रदेश की लब्धप्रतिष्ठित लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ में एमबीबीएस में दाखिला मिला है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ की स्थापना 1966 में हुई थी। कोमल की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। बताते चलें कि नीट की परीक्षा में कोमल को सात सौ बीस में छह सौ अठहत्तर अंक प्राप्त हुआ था।

कोमल के पिता धर्मवीर कुमार सिंह सीआईएसएफ रिंहदनगर से स्थानांतरित होकर बरौनी रिफाइनरी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। कोमल की मां बेबी सिंह कुशल गृहिणी हैं। कोमल का छोटा भाई शिवम सिंह भी डीएवी रिहंदनगर का छात्र रहा है। वह भी डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से पूरी लगन से पढ़ रहा है।

कोमल सिंह प्रारंभ से हीं कुशाग्र एवं लगनशील रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ डीएवी विद्यालय के शिक्षकों विशेषकर डॉ आर के झा विजय कुमार तिवारी और डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव को देती है। उसने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार के गाइडेंस और प्रेरणादाई विचारों के बिना यह संभव नहीं था।

कोमल ने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों का जितना ख्याल रखा जाता है वह अन्यत्र दुर्लभ है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक विद्यार्थियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उसने कहा कि विद्यालय से जो संस्कार मिला है उसे जीवन पर्यन्त निभाते हुए एमबीबीएस के बाद एम्स से मास्टर डिग्री करूंगी और एक बेहतरीन डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करूंगी।

शिक्षक अनन्त मोहन ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में नामांकन अपने आप में महत्व रखता है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि नीट की परीक्षा में 720 अंक में 678 अंक लाना कोई सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कोमल एवं उसके माता-पिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद प्रदान किया है।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।