आयुष्मान भारत दिवस पर वितरित किए गए लाभार्थियों को कार्ड -राबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगा शिविर

आयुष्मान भारत दिवस पर वितरित किए गए लाभार्थियों को कार्ड
-राबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगा शिविर

 

सोनभद्र। सोमवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राबर्ट्सगंज में आयुष्मान भारत दिवस मनाते हुए आयुष्मान पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद नगर पालिका अध्यक्ष, अजीत रावत ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज,

द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा वहां मौजूद 70 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्तियों में आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने बताया कि प्रधापनमंत्री ने आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना का रांची से शुभारम्भ किया गया था।

जिसकी छठवी वर्षगांठ सोमवार को प्रत्येक विधान सभावार राजकीय चिकित्सालय पर आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आगामी कुछ माह में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। बीते 20 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक आयुष्मान पखवाडा का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड अभियान के तहत बनाया जाना है। उक्त दिवस पर आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया गया। नये लाभार्थियो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

मरीजो की हाईपरटेंशन एवं डायबिटीज की जॉच की गई है। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर जी यादव द्वारा समस्त सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस दौरान कृष्ण मुरारी गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष (कार्यक्रम संयोजक), संतोष शुक्ला, जिला मंत्री कुसुम शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, पुष्पा सिंह जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सरोज देवी मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, डा० राधे गोविन्द यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० संजीव कुमार वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० जगदीश प्रसाद सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी न०प्रा० स्वा० केन्द्र सोनभद्र, राकेश कुमार कन्नौजिया, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर, राहुल कुमार कन्नौजिया एफ०एल०सी०, डा० स्नेहा मंजूल, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत, मनोज कुमार, फार्मासिस्ट न०प्रा० स्वा०केन्द्र राबर्ट्सगंज, अन्य स्वास्थ्य कार्यकत्री, आंगनबाडी एवं आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं