सोनभद्र– पिपरी सीओ की गाड़ी महिला को टक्कर मारकर खाई में गिरी, महिला की मौत

सोनभद्र– पिपरी सीओ की गाड़ी महिला को टक्कर मारकर खाई में गिरी, महिला की मौत

सीओ हर्ष पांडेय घायल,वाराणसी रेफर

सोनभद्र–* रेनुकूट में मुर्धवा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला अस्पताली देवी की मौत हो गई। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय की सरकारी गाड़ी ने महिला को टक्कर मारी, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में सीओ समेत गनर ड्राइवर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार की दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है।

महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय भिजवाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

      सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा अन्नप्र्र्राशन गोदभराई की गयी रस्म अदायगी मा0 अध्यक्ष व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान