सोनभद्र में एंटी भू माफिया के तहत हो कार्रवाई: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी बगैर परमिशन के अवैध प्लाटिंग के धंधा पर भूमाफियाओं का होता जा रहा कब्जा

सोनभद्र में एंटी भू माफिया के तहत हो कार्रवाई: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी
बगैर परमिशन के अवैध प्लाटिंग के धंधा पर भूमाफियाओं का होता जा रहा कब्जा

सर्किट हाउस के पास बिना परमिशन के प्लाटिंग कार्य धड़ल्ले से जारी।

. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी।
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों में बगैर परमिशन के अवैध प्लाटिंग के धंधे पर भू माफियाओं का कब्जा होता जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र में एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई की मांग उठाई है।


उन्होंने कहा कि घटना होने के बाद जानकारी देने पर तहसीलदार, एसडीएम द्वारा कहा जाता है कि कोई मामला हो तो बताइए, जबकि ओबरा, घोरावल और रॉबर्ट्सगंज तहसील में दर्जनों जगहों पर प्लाटिंग का काम जारी है बिना परमिशन के अंधाधुंध प्लाटिंग की जा रही है। अधिकारियों के जानकारी के बावजूद राजस्व की बड़ी-भारी क्षति की जा रही है।

 

ओबरा एसडीएम लगभग 2 सालों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं ज्यादा समय तक एक ही तहसील में रहने के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।

डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि रावर्ट्सगंज तहसील में भूमाफिया हावी हैं और उन्हें तहसील अधिकारीयों का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि यहां तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल भूमाफिया से मिलकर किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदवा कर बिना नियम को ध्यान में रखते हुए प्लाटिंग करवा रहे हैं।

डा0 धर्मवीर तिवारी ने कहा की तहसीलदार और एसडीएम के भूमिका की गहनता से जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है। साथ ही इन लोगों के संपत्ति की भी जांच कराई जाए, ताकि जो लोग सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं ऐसे लोगों को जवाब मिल सके l

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस