शिव द्वार मंदिर के पीछे की दुकानों में लगी भीषण आग

शिव द्वार मंदिर के पीछे की दुकानों में लगी भीषण आग

सोनभद्र ( लाइव समाचार प्लस) घोरावल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर के पास मंगलवार देर

शाम लगी भीषण आग ने मेला परिसर से सटे बगीचे में बनी अस्थायी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब 15 से 16 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे दर्जनों छोटे दुकानदारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे एक दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते बगल में सटी दुकानों तक फैल गईं। मेला परिसर में श्रृंगार सामग्री, खिलौने और खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट पड़े, जिससे दो से तीन तेज धमाके हुए और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। कुछ दुकानों में लगी बैटरियां भी फट गईं, जिससे आग और भड़क उठी।

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज कवींद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस बीच शिवद्वार मंदिर के पुजारियों ने जनरेटर चलाकर आग बुझाने में मदद की। आग से सामान बचाने की कोशिश में अशोक गिरी नामक दुकानदार मामूली रूप से झुलस गए। लगभग एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

          सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी   डीजल पेट्रोल के सम्बन्ध में भ्रम, अफवाह अथवा दुष्प्रचार किये जाने…

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन