बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहनों सहित नगदी पर किया हाथ साफ*
गृहस्वामी अपने गांव तेरहवीं संस्कार में गये थे होने सम्मिलित
चोपन/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतनगर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया उधर चोरी की घटना की जानकारी चोपन पुलिस को दिया
गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई कुछ देर बाद जिला मुख्यालय से फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकठ्ठा की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुसुमलता अग्रहरि पत्नी स्व. विजय अग्रहरि अपने दो बच्चों के साथ 18 जनवरी को मिर्ज़ापुर बरकछा अपने गांव तेरहवीं के कार्यक्रम में गयी हुई थी तेरहवीं कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने घर वापस आती है तो बाहर गेट का दरवाजा एकदम सही था जिसे खोलकर अन्दर प्रवेश करती है जहां पाती है कि घर के अन्दर के सभी कमरों के ताले व सभी आलमारी के लाकर टुटे हुए थे सारा सामान बेड पर तितर बितर अवस्था में बिखरा हुआ था।
तत्पश्चात उन्होंने अपने परिजनों को फ़ोन किया जहां सभी लोग इकट्ठा हो गए तत्पश्चात चोपन पुलिस को सुचित किया गया जहां परिजनों द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया गया मकान मालिक की मानें तो लगभग 10 से 15 लाख रुपए के जेवरात,चादी की मूर्ति सहित 50 हजार नगद चोरी होने की सूचना दी गई वहीं चोपन पुलिस के साथ फारेन्सिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही।






![गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]](https://livesamacharplus.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260711-WA0004-scaled.jpg)
