शिवद्वार मंदिर में अनियमितता समिति ने की कार्रवाई की मांग घोरावल, सोनभद्र। स्थानीय तहसील में स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार धाम मंदिर की व्यवस्था में अनियमितता के संबंध में मंदिर समिति ने कार्रवाई की मांग की है।

शिवद्वार मंदिर में अनियमितता समिति ने की कार्रवाई की मांग

घोरावल, सोनभद्र। स्थानीय तहसील में स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार धाम मंदिर की व्यवस्था में अनियमितता के संबंध में मंदिर समिति ने कार्रवाई की मांग की है।

बीती रात सुरेश गिरी नामक व्यक्ति ने संस्था “शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति” के कार्यालय के नाम पर पदाधिकारियों के मोबाइल नंबरों को लाल रंग से पोत दिया।

सुबह जानकारी मिलने पर संस्था के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र, सचिव शिवनारायण सिंह, उपाध्यक्ष श्रीकांत दुबे और कार्यालय प्रभारी सूर्यकांत दुबे ने स्थानीय चौकी शिवद्वार में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

समिति ने अपनी शिकायती प्रार्थना पत्र में 5 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं।सुरेश गिरी द्वारा मंदिर की भूमि को अपने नाम करवाना, जो न्यायालय के आदेश के बाद निरस्त होकर सार्वजनिक हो चुकी है।

शंकर पार्वती जी की भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम कराना। विसरेखी में शंकर पार्वती जी की भूमि को अपने नाम करवाकर मुकदमा लड़ा जाना, जो न्यायालय के आदेश के बाद पुन: मंदिर के नाम हुई। समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी महोदय घोरावल द्वारा विधि के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने के कारण मंदिर पर विवाद बढ़ रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन से समय रहते अनियमितताओं की शिकायत पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, अन्यथा बड़े विवाद की आशंका जताई है।सचिव शिवनारायण सिंह ने कहा कि मंदिर और धर्मशाला उनके परिवार द्वारा निर्मित करवाए गए हैं,

जो सार्वजनिक हैं। अराजक व्यक्तियों द्वारा आए दिन अनियमितताएं की जाती हैं। उन्होंने सुरेश द्वारा संस्था के कार्यालय के विवरण को लाल रंग से पोतने की घटना को लेकर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों और हिंदू धर्म प्रेमियों में आक्रोश बताया है।जिलाधिकारी महोदय कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर समिति ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मंदिर संस्था से रविंद्र कुमार, श्रीकांत दुबे,

शिवनारायण सिंह, सूर्यकांत दुबे समेत कई लोग उपस्थित रहे।समिति ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि मंदिर की पवित्रता और व्यवस्था बनी रहे। इस घटना के संबंध में उन्होंने चौकी प्रभारी रामज्ञान यादव और थाना घोरावल में शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की है कि उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी