थाना अनपरा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को मारने-पीटने से सम्बन्धित प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया-

थाना अनपरा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को मारने-पीटने से सम्बन्धित प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया-

प्रकरण-* दिनांक 11.10.2024 को समय दोपहर 12.30 बजे आवेदक सत्येन्द्र भारती पुत्र स्व0 रामप्रताप निवासी औड़ी टोला कुडिया मोहल्ला थाना अनपरा जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित सूचना दिया गया

कि आवेदक दिनांक 10.10.2024 को समय रात्रि करीब 23.00 बजे अपने साथ काम करने वाले कुछ लोगों के साथ काशी मोड़ पर होटल में खाना खाने गये थे कि पुराने रंजिश को लेकर 01. सत्यम श्रीवास्तव पुत्र सुधीर श्रीवास्तव निवासी वार्ड नं0-18 नगर पंचायत अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र 02.काशी यादव पुत्र गोविन्द यादव, 03. अजय यादव पुत्र निस्पत यादव निवासीगण औड़ी टोला कुबरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 04. अनिल भारद्वाज पुत्र अज्ञात निवासी वेंकट मोड़ अनपरा गांव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 05. साकिब अंसारी पुत्र अज्ञात 06. प्रिंस हुसैन पुत्र अज्ञात निवासीगण WI कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र सभी लोग आवेदक को जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करके गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डा व लात मुक्का से मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

जिससे आवेदक को काफी चोटे आयी हैं। उक्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-153/2024 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va एससी/एसटी एक्ट बनाम उपरोक्त समस्त आरोपीगण के पंजीकृत किया गया।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा पंकज पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रकरण में आज दिनाँक 12.10.2024 को समय करीब 11.30 बजे अभियुक्तगण 1.सत्यम श्रीवास्तव पुत्र सुधीर श्रीवास्तव निवासी वार्ड नं 18 नगर पंचायत अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष, 2. साकिब अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी डिबुलगंज,

दुर्गामन्दिर के पास थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, 3. प्रिन्स हसन पुत्र सजर हयात निवासी डिबूलगंज दुर्गा मंदिर के पास थाना अनपरा सोनभद्र उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लेकर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में माननीय न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1. सत्यम श्रीवास्तव पुत्र सुधीर श्रीवास्तव निवासी वार्ड नं 18 नगर पंचायत अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष।
2. साकिब अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी डिबुलगंज, दुर्गामन्दिर के पास थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष ।
3. प्रिन्स हसन पुत्र सजर हयात निवासी डिबूलगंज दुर्गा मंदिर के पास थाना अनपरा सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 उदय भान राव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 योगेन्द्र सिंह यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।
3.का0 अजय कुमार वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।

  • Related Posts

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं गुप्त काशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नगर स्थित साईं हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज…

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

          सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी   डीजल पेट्रोल के सम्बन्ध में भ्रम, अफवाह अथवा दुष्प्रचार किये जाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा