भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

जिलाधिकारी बोलेकृपारदर्शिता के साथ होगा योजनाओं का क्रियान्वयन, 50 खेत तालाबों का निर्माण भी होगा

जनपद सोनभद्र  में भूमि एवं जल संरक्षण कार्यों को गति देने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति एवं डब्ल्यूसीडीसी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी, रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत जनपद में 1000 हेक्टेयर बीहड़, बंजर एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का उपचार कराया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (खेत तालाब योजना) के अंतर्गत 50 लघु खेत तालाब का निर्माण कराया जाएगा।

खेत तालाब योजना के लाभार्थियों का चयन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के उपरांत ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना, अनुपयोगी एवं बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाना तथा किसानों की सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करना है। खेत तालाबों के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा और किसानों को खेती के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाएगा तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप कृषि निदेशक राजकुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) तथा भूमि संरक्षण अधिकारी रॉबर्ट्सगंज एवं चोपन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

      सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मा0…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं