रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

सोनभद्र 21 जुलाई। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट स्थित निवेश के नाम पर लोगों से धन जुटाकर कथित रूप से अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपी भागीरथी मौर्य के खिलाफ सोमवार को न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस, पिपरी पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अभियुक्त की चिन्हित चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 149/2025 में नामित अभियुक्त भागीरथी मौर्य पुत्र रमापति मौर्य, निवासी मुंहकोचवा, जनपद मिर्जापुर (वर्तमान पता–राधा कृष्ण मंदिर के पीछे, मुर्धवा, रेणुकूट, जनपद सोनभद्र) पर सिटी म्युचुअल बेनिफिट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर धन एकत्र करने तथा उससे कथित रूप से अवैध चल एवं अचल संपत्तियां अर्जित करने का आरोप है।

विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त की संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना अनपरा पुलिस, पिपरी पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चिन्हित संपत्तियों पर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम दुद्धी रवि कुमार पासवान, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, थाना प्रभारी अनपरा, पिपरी पुलिस टीम, रेणुकूट चौकी प्रभारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न कराई गई। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है। अभियुक्त के आर्थिक लेन-देन के साथ-साथ उसकी अन्य चल एवं अचल संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

यदि सोनभद्र या अन्य जनपदों में अतिरिक्त संपत्तियों का पता चलता है, तो न्यायालय के आदेश के अनुरूप उन पर भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आर्थिक अपराधों तथा निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा तथा आर्थिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी