महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के 46 वाँ दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल, उत्तर

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के 46 वाँ दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल,

उत्तर प्रदेश ने जनपद सोनभद्र के औद्योगिक इकाइयों को आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

बुधवार दिनांक 25.09.2024 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में आयोजित 46 वॉ दीक्षांत समारोह के अवसर पर निगमित सामाजिक दायित्व के तहत किए जा रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों के विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिo रेणुकूट,

 

अल्ट्राटेक सीमेंट लिo डाला, एनसीएल खड़िया परियोजना, बिड़ला कार्बन इण्डिया प्राईवेट लिo रेणुकूट एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा राबर्ट्सगंज को माननीय राज्यपाल, उत्तरप्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों को 200 किट्स प्रदान की गई, जिनमें से 100 किट्स विश्वविद्यालय और 100 किट्स सोनभद्र जिलाधिकारी की ओर से दी गई। इसके साथ ही वाराणसी और सोनभद्र जिलों की टॉप थ्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

 

इसके अलावा राज्यपाल द्वारा जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया

माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा सोनभद्र के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री बद्री नाथ सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि राजभवन के द्वारा तैयार किया हुआ एक अधिकारी आज डीएम के रूप में अपनी सेवा दे रहा है यह एक अच्छी शुरुआत है

 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बेहतर हो इसके लिए जनपद सोनभद्र में जितनी आद्यौगिक इकाइयां काम कर रही हैं सब मिलकर जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को संतृप्त करने का कार्य करें। जिससे कि आंगनवाडी केंद्रों पर पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन सोनभद्र की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया सुश्री जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ,श्री राजधारी प्रसाद गौतम, उपायुक्त उद्योग सोनभद्र, श्री विनीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनभद्र, श्री दिव्यतोश मिश्र, ईडीएम सोनभद्र एवं आद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि व श्री सौरभ श्रीवास्तव प्रबंधक एसबीआई राबर्ट्सगंज उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश