लाखो की लागत से बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार गिरी -नगवां ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्र दरेव संपर्क मार्ग नयनदह नदी पर बनी पुलिया का मामला

लाखो की लागत से बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार गिरी
-नगवां ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्र दरेव संपर्क मार्ग नयनदह नदी पर बनी पुलिया का मामला

 

सोनभद्र।विकास खंड नगवां के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र दरेव संपर्क मार्ग पर करोड़ों की लागत से बनी पुलिया का सुरक्षा दीवार बरसात में गिर गई। सुरक्षा दीवार गिरने के साथ रोड का कुछ हिस्सा भी नदी में गिर गया है।

भ्रष्टाचार का आलम ऐसा कि पिछले गर्मी में ही बन कर तैयार हुई थी पुलिया लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने की वजह से दीवार गिर गई। पुलिया निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई गई है।

बालू की जगह पत्थर के चूरन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया गया है। सीमेंट का प्रयोग नाम मात्र का किया गया है। पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते कार्यदाई संस्था ने दोयम दर्जे का निर्माण करवाकर कागजी खानापूर्ति कर दी है। बता दें कि इस पुलिया का कुल लागत एक करोड़ छब्बीस लाख उन्नसठ हजार दिखाया गया है।

अगर सुरक्षा दीवार निर्माण में पिलर या सरिया का इस्तेमाल किया गया होता तो ये नौबत नहीं आती।

कार्यदाई संस्था द्वारा ज्यादा मुनाफा के चक्कर में पुलिया को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दी गई है। जीरो टार्लेंस की नीति पर काम करने वाले सूबे के मुख्यमंत्री के आदेश का कोई भी असर होता नहीं दिख रहा है सरकारी योजनाओं को अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी जा रही है जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

ग्रामीण बलिराम ,राजमनी,रामचरन , जयप्रकाश आदी ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश